Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लालमणि आश्रम वृद्ध मां सुमित्रा साहा के निधन पर शोक में डूबा

 


धनबाद।  लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में  आश्रय लेने वाली दुर्गापुर की सुमित्रा साहा का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी और कुछ दिन पूर्व आश्रम प्रबंधन ने इलाज हेतु  सुमित्रा साहा को  सदर अस्पताल में भर्ती कराया था आश्रम प्रबंधन ने इनको स्वस्थ होने को लेकर बहुत प्रयास किया लेकिन सोमवार को सदर अस्पताल धनबाद में आश्रम की वृद्ध माता ने  अंतिम सांस ली। इनका अंतिम संस्कार लालमणि  वृद्धा सेवा आश्रम के समीप  किया गया। इनके निधन की सूचना पाकर आश्रम के वृद्ध माता-पिता अत्यंत दुखी और गमगीन हो गए। आश्रम में  आश्रय लेने  वाले वृद्ध अशोक कुमार ने बताया इस उम्र में हम सारे वृद्धों के संग रहने वाली  सुमित्रा बहन को खोने का हम सभी को  बहुत बड़ा दुख है आश्रम के व्हाट्सएप ग्रुप में भी सदस्यों ने सुमित्रा साहा के निधन पर शोक जताया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समाजसेवी ओमकार मिश्रा ने बताया की आश्रम की एक और वृद्ध माता सदर अस्पताल में इलाजरत है जिनको स्वस्थ होने को लेकर हम सारे आश्रम प्रबंधन चिंतित हैं एवं प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया साथ ही आश्रम के एक और वृद्ध पिता बद्री प्रसाद केसरी जालान अस्पताल में समाजसेवी रमेश पांडे के सहयोग से इलाजरत है और हम सभी आश्रम प्रबंधन मजबूती के साथ वृद्धजनों के दुख- सुख ,स्वास्थ्य, एवं उनके  जीवन पर्यंत सेवा हेतु  प्रतिबद्ध है। स्वर्गीय माता सुमित्रा साहा  की अंतिम संस्कार में समाजसेवी ओंकार मिश्रा, समाजसेवी कुमार मधुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता प्रशांत वर्मा,आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी, केयरटेकर सुबल सिंह, शांति देवी समेत आश्रम के सभी वृद्धजन  थे।

Post a Comment

0 Comments