धनबाद। जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी ने संयुक्त रूप से जिला परिषद धनबाद के आधिकारिक वेब पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। पोर्टल की शुरुआत ग्रामीण प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सशक्त और डिजिटली सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने कहा कि कई बार जिला परिषद की बोर्ड मीटिंग में सारी जानकारी ऑनलाइन करने की मांग उठी थी। ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो जाने से अब लोग अपनी दुकानों का भाड़ा भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आम जन घर बैठे जिला परिषद से संबंधित सारी जानकारी से अवगत हो सकेंगे और सारे काम पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला परिषद की इस डिजिटल पहल के माध्यम से जिले की ग्रामीण जनता को योजनाओं की जानकारी, प्रशासनिक सेवाएं और विकास कार्यों का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इससे पारदर्शिता आएगी। जिला परिषद के सदस्य एवं आमजन को हर योजना की जानकारी मिलेगी। जिला परिषद की दुकान, टाउन हॉल, मैदान, विवाह मंडप, डीपीआरसी भवन व अन्य संपत्ति की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। बुकिंग "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में यह पोर्टल धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, योजनाओं की त्वरित मॉनिटरिंग और ग्रामीणों तक सीधी पहुंच बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण व स्थानीय नागरिकों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला परिषद कार्यालय परिसर में नए कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र से आमजन को प्रमाण पत्र, पेंशन, आधार कार्ड में सुधार और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब सभी प्रमुख सरकारी और गैर-सरकारी ऑनलाइन सुविधाएं एक ही परिसर में पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी।
Team PRD Dhanbad



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments