धनबाद। बैंक मोड़ गुरुद्वारा प्रबंधक की सत्र 2023- 2025 कीनई कमेटी की घोषणा सोमवार कीगई। नई कमेटी के लिए सिफारिश की गई थी इसको ध्यान में रखते हुए राजेंद्र सिंह चहल ने नई कमेटी की घोषणा की है। नई कमेटी में दिलजोन सिंह ग्रेवाल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए है महासचिव गुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह मांझा, तेजपाल सिंह, सह सचिव राजेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह बनाए गए। नई कमेटी में धर्म प्रचार सचिव खजान सिंह होंगे। बताते चलें कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कार्यकाल 2 साल का होता है।
नई कमेटी की प्राथमिकताएं
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डीएस ग्रेवाल ने बताया कि गरीब बच्चों बच्ची की शादी की प्रक्रिया में तेजी लाया जाएगा और शिक्षा के क्षेत्र में भी समाज को आगे ले जाने की भरपूर प्रयास करूंगा।
कमेटी के महासचिव गुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता गुरु घर के मर्यादा को कायम रखने के साथ ही गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन की सेवा, लंगर की सेवा और व्यवस्थित रूप से करने में हर संभव प्रयास की होगी।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments