Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जदयू ने स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 


धनबाद। लाइट तथा सफाई की लचर व्यवस्था को लेकर जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में  एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर आयुक्त धनबाद को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि धनबाद के वार्ड संख्या 20 समेत सभी वार्ड में साफ सफाई की व्यवस्था बहुत ही लचर है। वार्ड संख्या 20 के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश है। नगर निगम के द्वारा समय पर जलापूर्ति नहीं की जाती है। जिससे कई लोगों को पेयजल तक मयस्सर नहीं हो पाता है। कई खंभे का स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब है जो फिलहाल खंभे की शोभा बढ़ा रही है। उक्त समस्याओं के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने उक्त सभी समस्याओं के निदान को लेकर प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। उक्त प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, जिप सदस्य सुभाष राय, झप्पू सिन्हा, शिव चरण महतो, शंकर चौरसिया आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments