Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्वास्थ्य नहीं हो रहा है कोई सुधार, रागिनी सिंह ने कहा पूर्व विधायक को कुछ हुआ तो एसएनएमसीएच के अधीक्षक होंगे जिम्मेदार


 

Dhanbad। पूर्व विधायक  संजीव सिंह का स्वास्थ्य बिगडता ही जा रहा है। वे बार-बार मूर्छित हो जा रहे हैं।  डॉक्टर का कहना है की पूर्व विधायक संजीव सिंह को सीने,सिर और कमर में दर्द के साथ रक्तचाप भी अस्थिर है। इन्हे अच्छी इलाज की जरूरत। इधर मीडिया के सवाल  पर भाजपा नेत्री सह  संजीव सिंह की धर्मपत्नी  रागिनी सिंह ने इलाज में एसएनएमसीएच अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लागते हुए कहा कि पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्वास्थ्य में किसी तरह का सुधार नहीं दिखाई पड़ रहा। जबसे उन्हें चोट लगने बाद यहां एडमिट कराया गया है तबसे उन्होंने न कुछ खाया है और न ही पानी पी  रहे है। आज जबरदस्ती पानी पिलाए जाने पर बार- बार उल्टी और कफ निकला। मेडिकल बोर्ड में डॉक्टरों द्वारा इसपर बैठक होने  के बाद ही मामले में कुछ साफ हो पाएगा।वही श्रीमती सिंह ने कहा कि यदि पूर्व विधायक को कुछ भी हुआ तो इसके लिए इसके लिए पूर्ण रूप से एसएनएमसीएच के अधीक्षक अरुण कुमार बरनवाल जिम्मेदार होंगे ।

Post a Comment

0 Comments