Dhanbad। नरेश वशिष्ठ सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इनोवेशन आईआईटी आईएसएम धनबाद द्वारा आयोजित झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज 2023 में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद के बारहवीं कक्षा के छात्रों ने फेज-2 में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैI फेज-2 में जगह बनाने वाले छात्रों में आर्यन भारती, युवराज सिंह तथा पीयूष मथारू के नाम शमिल है। अपने आविष्कार दुर्घटना निवारण प्रणाली की प्रस्तुति कर उन्होंने यह सफलता दर्ज कराई है। उनके “एक्सीडेंट प्रीवेंशन सिस्टम आविष्कार” की सराहना सभी ने की तथा विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह तथा समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों को बधाई दी है तथा सेमीफाइनल और फाइनल राउंड में सफलता हासिल करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया है। इन विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय इनके भौतिकी के शिक्षक तथा मार्गदर्शक शिवकुमार को जाता है। विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा की ये युवा वैज्ञानिक देश की धरोहर है तथा भावी वैज्ञानिक इनमें ही छुपे होते हैं। शिक्षकों द्वारा इन्हें निखारने तथा सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता होती है I


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments