Dhanbad। 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह के लिए माता के दरबार शक्ति मंदिर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए टोटो पर धूमधाम से बारात निकली। बैंड बाजा की धुन पर नाचते गाते बराती जोड़ाफाटक क्षेत्र का भ्रमण करते वापस मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर कमेटी के लोगों के बीच समधी मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंडित ब्रजेश मिश्र ने गणेश वंदना के साथ सामूहिक विवाह प्रारंभ करवाया। गायत्री परिवार से आए हुए महिलाओं ने जनकपुरी विवाह के गीत गाकर भगवान राम और सीता की स्तुति किया।
सामाजिक कार्यों में अग्रणी है शक्ति मंदिर कमेटी
मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एसपी सोंधी ने बताया कि मंदिर परिसर में यह तीसरा सामूहिक विवाह है। कमेटी के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों को सहयोग किया जाता है। लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए स्थाई डॉक्टर रोज मंदिर परिसर में बैठते हैं। माता का दरबार वातानुकूलित कर दिया गया है और बुजुर्गों को दिक्कत ना हो इसके लिए लिफ्ट लगा लगाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने तीन तलाक के कानून को खत्म करके बेटियों को सम्मान दिया सांसद
सांसद पीएन सिंह भी सामूहिक विवाह में शामिल हो कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया उन्होंने बताया कि सृष्टि चलाने के लिए विवाह एक संस्कार है नवविवाहित जोड़ों को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वैवाहिक जीवन यापन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के कानून को खत्म करके बेटियों को सम्मान दिया है। गायत्री परिवार से आए पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक विवाह संपन्न करवाया। वर वधु को गृहस्थी का सामान देकर मंदिर कमेटी के द्वारा विदा किया गया। विदाई के वक्त शक्ति मंदिर कमेटी के सदस्यों के आंखों में आंसू छलक उठे।सामूहिक विवाह को सफल बनाने में संरक्षक आई एम मेनन,अध्यक्ष एसपी सोंधी,सचिव अरुण भण्डारी एवं संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सुरेन्द्र ठक्कर, विपिन अरोड़ा, अशोक भसीन, प्रदीप सिंह,कमल किशोर टण्डन, राकेश रेवाड़ी, रवि गंडोतरा, राहुल भण्डारी, पूरण चंद झाम, दीपक चोपड़ा,अरुण गुजराल,अशोक अरोड़ा, किशोर टण्डन,साकेत साहनी, कानन बाली, विनोद आहूजा, दिनेश पुरी, गौरव अरोड़ा एवं पुरोहित ब्रजेश मिश्र शक्ति दल सेवादार अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments