श्री राजपूत करणी सेना के नवगठित जिला संगठन का हुआ विस्तार एवं अभिनंदन
धनबाद। श्री राजपूत करणी सेना हमारे समाज के सदस्यों की समृद्धि और सामर्थ्य के लिए संघर्ष करता है। मदद करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। करणी सेना ने उन लोगों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जो समाज के असहाय और गरीब वर्ग में आते हैं। इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर की आवश्यकता है। करणी सेना बिना भेदभाव सिर्फ राजपूत ही नहीं बल्कि सभी वर्ग के साथ खड़ी है और हमेशा रहेगी। यह बात रविवार को श्री राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन और झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कही। दोनों पदाधिकारी होटल प्रियांशी झारखंड मैदान हीरापुर में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं श्री राजपूत करणी सेना धनबाद के नवगठित जिला संगठन के विस्तार समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं जय भवानी के नारे से हुई। अतिथियों श्री राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह झारखण्ड प्रभारी अमित सिंह उज्जैन, प्रदेश संयोजक बिहार कुँवर रोहित राज, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह, प्रदेश संरक्षक विनय सिंह, जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह, जिला संरक्षक डॉ उमाशंकर सिंह, रामबालक सिंह, गोपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज सिंह का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरे धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए स्वागत हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के वृहद विस्तार के लिए भी परिचर्चा की गई। सभी अतिथियों, नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और मंच संचालन वरीय सदस्य सुमन सिंह ने किया। प्रदेश संरक्षक बिनय सिंह ने कहा कि राजपूतों के बिना समाज पूरा नहीं हो सकता। राजपूतों को सभी ढाल बनाकर इस्तेमाल करते हैं। हम समाज के लिए जीते और मरते हैं। आज राजपूत एकजुट हो रहे हैं। अरुण सिंह ने कहा कि आज राजपूतों को एकत्रित होकर अपने समाज का सहयोग करना होगा। मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के धनबाद जिला प्रभारी नीरज सिंह सिकरवार, परमिंदर सिंह महुदा, सुभाष सिंह मुखिया कतरास और मनोज सिंह मुखिया मौजूद थे।
श्री राजपूत करणी सेना के धनबाद जिला के चयनित पदाधिकारी
राणा मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष, शिवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष, अमित सिंह , जिला उपाध्यक्ष, शशांक सिंह आशु , जिला महामंत्री, रवि सिंह , जिला महासचिव धनबाद, अरुण सिंह , जिला सचिव धनबाद, गुड्डु सिंह जिला सचिव धनबाद, विकाश सिंह जिला सचिव, श्याम शेखर सिंह जिला सचिव धनबाद रामरक्षा सिंह , जिला मंत्री धनबाद, नवारुण सिंह, जिला मंत्री धनबाद, हर्षवर्धन सिंह , जिला मंत्री धनबाद, राकेश सिंह , जिला मंत्री धनबाद, चंदन सिंह , जिला मंत्री धनबाद, मिलन सिंह, जिला मंत्री धनबाद, आशीष सिंह, जिला मीडिया प्रभारी धनबाद
श्री राजपूत करणी सेना धनबाद के लिए चयनित नगर अध्यक्ष
आकाश सिंह नगर अध्यक्ष , बस्ताकोला, मोहित सिंह नगर अध्यक्ष झरिया, पंकज सिंह , नगर अध्यक्ष मटकुरिया, बंटी सिंह नगर अध्यक्ष सरायढेला कमलेश सिंह नगर अध्यक्ष , कुस्तौर, हर्ष सिंह नगर अध्यक्ष , धनसार.

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments