Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आईएमए के दूसरे वार्षिक सम्मेलन में अलग-अलग राज्यों से जुटे विशेषज्ञों ने नवीनतम बदलाव और उन्नति को किया साझा

 


Dhanbad : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए ) ऩे रविवार को धनबाद क्लब में अपना वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर मेजर चंदन, पूर्व अध्यक्ष डॉ बीके सिंह तथा डॉ संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आईएमए के इस सम्मेलन में झारखंड और बंगाल से 40 विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिसमे दुर्गापुर से 4 कोलकाता से 2 तथा धनबाद से शामिल 34 विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान तमाम विशेषज्ञों ने अपनी अपनी नवीनतम खोज और उन्नति को लोगो के समक्ष साझा किया। चिकित्सा जगत में 1 साल के दौरान आए बदलाव और कई क्रिटिकल केसेस का जिक्र किया। झारखंड और बंगाल से शामिल 40 विशेषज्ञों को सुनने के लिए धनबाद से लगभग 200 डॉक्टरों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर मेजर चंदन ने बताया कि यह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन है। जिसमें झारखंड और बंगाल से शामिल हुए विशेषज्ञों ने अपनी नवीनतम अपडेट और उन्नति को लोगों के समक्ष साझा किया है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के द्वारा साझा किये अनुभव कार्यक्रम में भाग लेने वाले तमाम डॉक्टरों के लिए फायदेमंद साबित होगा।  विशेषज्ञों का चर्चा परिचर्चा का कार्यक्रम देर संध्या तक चला । इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Post a Comment

0 Comments