Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला समिति ने आनंद मेला के सफलता के लिए किया बैठक

 


धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा 8 एवं 9 जुलाई को ”होटल सिद्धिविनायक” में राष्ट्रीय स्तर पर दो दिवसीय आनंद मेला का आयोजन करने जा रही है जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए मटकुरिया स्थित “सखीकुंज” में विशेष मीटिंग रखी गई।शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया के अनुसार सभी बहनें पूरे उत्साह के साथ इस बड़े आयोजन की तैयारी में जुट गई हैं। बॉम्बे, दिल्ली, बनारस ,बैंगलोर कोलकाता, जयपुर, रायपुर, राँची रानीगंज धनबाद, आसनसोल इत्यादि सभी जगह के स्टॉल लगेंगे, जिनमें सभी प्रकार के सामानों का अपार संग्रह रहेगा।मौक़े पर सचिव प्रीति अग्रवाल   कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल निर्मला तुलस्यान, उर्मिला गुटगुटिया अरुणा भगानीया, अनीता मिश्रा विमला बंसल, अंजूगुप्ता मैना भोजगड़िया, सिनीगुप्ता, सुषमा ऋद्धि शर्मा, सुनीता झुनझुनवाला बबीता चौधरी, मोनिका अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, ममता गुप्ता मितु चंदा किरण उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments