Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मॉर्निंग वॉक पर निकली वनस्थली कॉलोनी की महिला को अपराधियों ने बनाया निशाना, गले से सोने की चेन छीन कर हुए फरार

 


धनबाद। जिले में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में अपराधी जुटे हैं। कोयलांचल के लोगों में दिन हो या रात हर समय अपराधियों का खतरा मंडराता रहता है। ताजा मामला जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन की छिनताई कर ली है। चेन छिनताई की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए ।सरायढेला थाना क्षेत्र के वनस्थली कॉलोनी गली नंबर थ्री बी के रहने वाले टाटा कंपनी के जनरल मैनेजर के पद पर से रिटायर्ड चितरंजन चौधरी की पत्नी पूनम चौधरी को बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाया है। पूनम चौधरी सुबह करीब 7:00 से 7:30 के बीच में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान अंबर अपार्टमेंट के समीप बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा गले में पहने हुए सोने की चेन छीन कर फरार हो गए । पीड़ित महिला के द्वारा मामले की लिखित शिकायत सरायढेला थाना में की गई है। पीड़ित महिला पूनम चौधरी ने बताया कि अंबिका अपार्टमेंट के पास एक युवक पहले से मौजूद था। इस दौरान बाइक पर सवार एक अन्य युवक मौके पर पहुंचा। बाइक सवार युवक के द्वारा यू-टर्न लिया गया। इसके साथ ही पहले से खड़े युवक ने उसे धक्का दे दिया। इसी बीच वह गले की सोने की चेन भी झपट चुका था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर दोनों अपराधी फरार हो गए। पूनम चौधरी ने बताया कि घटना के बाद उनके द्वारा शोरगुल भी मचाया गया। लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। अंतत मामले की लिखित शिकायत सरायढेला थाना में की गई है। सोने के चेन की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments