Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दानापुर रेल मंडल की संसदीय समिति की बैठक में पिंटू सिंह ने वंदे भारत ट्रेन का किराया कम करने की मांग किया

 


धनबाद। दानापुर रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक सोमवार को महेंद्रुघाट रेलवे सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सांसद तथा सांसद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जदयू के राज्यसभा सांसद खीरु महतो की ओर से जोनल सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने भाग लिया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन का किराया कम करने, ट्रेनों में आरपीएफ की संख्या बढ़ाने, स्टेशन में लगे एक्सरे मशीन को सुचारु रुप से चालू रखने, स्टेशनों के बंद स्वचालित सीढ़ी को पुनः चालू करने, गंगा दामोदर एक्सप्रेस को बक्सर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय तक चलाने, स्टेशन के स्टॉल में रेल नीर मुहैया कराने, दानापुर रेल मंडल अंतर्गत स्टेशनों की लचर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सभी प्लेटफार्म को हाई लेवल करने का मांग किया।

Post a Comment

0 Comments