धनबाद। बड़ा गुरुद्वारा साहब बैंक मोड में बच्चों का आखरी सिखी बाना लिखित मुकाबला करवाया गया, जिसमे 45 बच्चो ने हिस्सा लिया। बच्चों ने कविता, गीत, शबद गाकर संगत को निहाल कर दिया।
बच्चे सिखी बाना सुशोभित हो रहे थे। सभी बच्चों को बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ईनाम देकर सम्मानित किया गया ।समाप्ती उपरांत गुरू का लंगर वितरण हूआ। तीर्थ सिंह ने सेवा का सराहनीय योगदान दिया।गुरद्वारा की ओर से गुरुद्वारा के महासचिव गुरजीत सिंह ने आई संगत का धन्यवाद किया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments