Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में 2 दिवसीय दीक्षात समारोह में 230 भक्तों ने दीक्षा ग्रहण किया

 


धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसायटी के  प्रांगण मे  2 दिवसीय दीक्षा समारोह का आज समापन हुआ । दीक्षात समारोह रामकृष्ण मिशन बेलुर से आये  स्वामी गिरिशानंद जी महाराज के आशीर्वाद के साथ  संपन्न हुआ। 

स्वामी जी महाराज बुधवार की रात को आश्रम प्रांगण में पहुंचे एवं बृहस्पतिवार सुबह से ही उनके नेतृत्व में दीक्षा कार्यक्रम की सुबह  7 बजे से शुरुआत हुई एवं  दिन 1 बजे समाप्त  हुई। 122 भक्तों ने श्री स्वामी जी महाराज से दीक्षा ग्रहण किया एवं  शाम को अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चटर्जी एवं डॉ सुजाता चटजी  के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस देव के ऊपर एक श्रुति नाटक  प्रस्तुत किया। शुक्रवार को 108 भक्तों ने दीक्षा ली। पूरी दीक्षा समारोह में  संस्था के सचिव अधिवक्ता  सुजीत चंद्र मल्लिक के साथ सभी सदस्य सक्रिय रहे।


Post a Comment

0 Comments