धनबाद।ढुल्लू महतो ने धनबाद परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्थापितों के मुद्दे पर जेएमएम और कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने बताया कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर झारखंड में सत्ता में आई जेएमएम आज आपने रास्ते से भटक गई है। विस्थापित जब हक मांगने जाते हैं तो उन पर लाठी डंडे से प्रहार किया जाता है। मैं सरकार का असली चेहरा सामने लाने का प्रयास कर रहा हूं झारखंड में लोहा, बालू, कोयला की लूट मची है। मैं बाघमारा से 3 बार विधायक रह चुका हूं। 4 साल में जेएमएम और कांग्रेस ने विस्थापितों की सुध नहीं ली। जबकि हजारों आदिवासी, दलित वर्ग की जान इसके कारण जा चुकी है। मथुरा महतो हो या झरिया से कांग्रेस के विधायक विस्थापन के मुद्दे को विधानसभा में क्यों नहीं उठाते। या तो वे विस्थापन के मुद्दे से डर रहे हैं या वे दलित आदिवासी गरीबों के जमीन लूटने वाले सरकारी कंपनी से मिले हुए हैं। आने वाले समय में दलित आदिवासी विस्थापित उन्हें सबक सिखाने का काम करेंगी।
भगवान बिरसा का नाम लेने का सरकार को हक नहीं
उन्होंने बताया कि बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय और बिरसा मुंडा पार्क बीजेपी सरकार की देन है जेएमएम की सरकार खनिज संपदाओ लुटवाने में लगी है जेपी आंदोलन के सिपाहियों को सरकार पेंशन तक नहीं दे रही। आठ लेन सड़क का नामकरण अटल मार्ग या भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर हो इस पर विचार होना चाहिए।
गुंडों को संरक्षण दे रही है सरकार
उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार चोरी डकैती केस में गुंडों का नाम f.i.r. से हटा रही है इससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है जिले में ऐतिहासिक कोयला चोरी हो रहा है


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments