धनबाद। बरटांड़ बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को भवानी हार्डवेयर नामक प्रतिष्ठान के संचालक ने फंदे से झूल कर जान दे दी है। दुकानदार का नाम निर्मल कुमार (34 वर्ष) बताया जाता है। वही घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने बरवा अड्डा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
मानसिक रूप से परेशान थे निर्मल
आसपास के दुकानदारों का कहना है वे काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। आशंका है कि अपनी परेशानी की वजह से उसने खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।मृतक के बहनोई ने बताया कि निर्मल कुमार की शादी नहीं हुई थी। जनवरी माह में उनके पिताजी का निधन हुआ था। उनको इन दिनों आर्थिक तंगी थी, जिसके वजह से वह काफी परेशान रह रहे थे। शुक्रवार की दोपहर जब बहनोई के दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर गिरा हुआ था। वह काफी देर तक अपने साले का इंतजार करते रहे। आस-पड़ोस के दुकानदारों से पूछा तो लोगों ने बताया कि शायद नाश्ता करने गए होंगे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो उन्होंने दुकान के शटर पर ध्यान दिया। शटर में ताला नहीं लगा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने शटर उठाया तो देखा कि वह दुकान में फंदे से झूल रहे हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments