Dhanbad। ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस म्यूजिक कंपटीशन काला हीरा के सातवें प्रतियोगिता का कोयलानगर के कम्यूनिटी हाल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि मुरलीकृष्णा रमैया डायरेक्टर पर्सनल बीसीसीएल, एआईटी सीके संरक्षक अवधेश सिह, विजय श्रीवास्तव सिवान -बिहार, अष्टभुजा मिश्रा(वाराणसी ) यूपी स्टेट कन्वेनर एआईटीसी, सुनील दत्त विश्वकर्मा (आजमगढ़ ) उत्तरप्रदेश, मिताली मुखर्जी, यूसी मिश्रा, विधानचंद्र दास पश्चिम बंगाल, संचालक राजेन्द्र प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया। हुनर संस्थान आजमगढ़ ने गणेश वन्दना की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। पश्चिम बंगाल के कलाकारो ने युगल नृत्य से सबको झुमने पर मजबुर किया। चार दिवसीय महोत्सव में12 राज्यों के लगभग 1000 कलाकारों का जमावड़ा होगा। कार्यक्रम में 12 राज्य से 10 नाटक और 12 नृत्य समूह कलाकारों का हुनर देखने को मिलेगा। कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत नाट्य संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसमें बिहार, झारखंड, मणिपुर, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, बंगाल, दिल्ली एवं अन्य राज्यों के कलाकार शिरकत करेंगे।
4 दिनों तक चलेगा महोत्सव
4 दिनों तक चलने वाले रंगमंच के मौसम में नाटक,नृत्य-संगीत की प्रतियोगिताएं होंगी, 24 जुलाई को अंतिम दिन तीनों श्रेणी के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में कोयलांचल नाट्य संघ के पदाधिकारी के जुटे हैं। 24 जुलाई को अंतिम दिन तीनों श्रेणी के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। पश्चिम बंगाल से दो सौ कलाकारों की टीम आ रही है 22 या 23 जुलाई को नाटक का मंचन किया जाएगा। समापन पर मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डीपी मुरली कृष्ण रमैया एवं अकादमी के मुख्य संरक्षक अजय मलकानी विशिष्ट अतिथि 99 ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर महेश मोदी विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments