Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री पुतला दहन कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का मांग किया

 

Dhanbad। मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के  खिलाफ धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  संतोष कुमार सिंह नेतृत्व में धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी सम्मानित कांग्रेस जनों ने पुतला लेकर पुराना कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक रोष मार्च किया गया। भाजपा सरकार के विरुद्ध नारा लगाया गया। श्री संतोष कुमार सिंह  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा श्रेष्ठ भारत का नारा लगाती है पर इसके विपरित काम करती है इस देश में पूंजी पतियों के लिय अलग कानून काम करती है और आदिवासी, पिछड़ी महिला के लिय अलग काम करती है जिस प्रकार मणिपुर में महिला के साथ इतनी बर्बरता और अमानवीय व्यवहार किया गया जो मानवता को तार तार करती है। दुर्भाग्य तब होता है जब इतनी निंदनीय घटना पर देश के प्रधान मंत्री और गृह मंत्री का एक बयान तक उस पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने हेतु  नहीं आता है। हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं  अविलंब मणिपुर में  भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगी। 

ये थे मौजूद

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, रवीरंजन सिंह, मुख्तार खान, राजेश्वर यादव योगेन्द्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, सतपाल सिंह ब्रोका,महेंद्र दुबे, किरीटभूषण रूज, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, रामचंद्र शर्मा,सरफराज आलम, संजय जयसवाल, जावेद रजा, राजीव रंजन चौबे,जहीर अंसारी,प्रभात सिरोलिया, राजू दास, बबलू दास, प्रसाद निधी, अख्तर खान उर्फ गुड्डू, गोपाल कृष्ण चौधरी, दीपक सिंह, डेविट सिंह, दिनेश सिंह,  सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओ ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments