कतरास/धनबाद। संसदीय ग्रामीण कार्य मंत्री आलमगीर आलम की jh 01ep 9864 नंबर फार्च्यूनर कार कतरास में गुरुवार रात्रि को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन सकॉट गाइड के पुलिस भी चोटिल हुए है जिन्हें तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद से निचितपुर अस्पताल ले जाया गया।वही सूचना पाकर बाघमारा अंचलाधिकारी मल किशोर सिंह कतरास इन्सपेक्टर सह थाना प्रभारी रणधीर सिंह दल बल के साथ अस्पताल पहुँच कर घायलों का हालचाल जाना। घायल में धनबाद पुलिस लाइन के हवलदार निर्मल लकड़ा ने बताया कि जामताड़ा किसी कार्यक्रम से आ रहे मंत्री जी को राँची जाने के लिए हमलोग तेल मच्चो ब्रिज (बोकारो बॉर्डर ) तक छोड़ने जा रहे थे।
इस दौरान कतरास गौशाला पुल के पास पानी जमा होने के कारण आगे चल रही है स्कोर्ट गाड़ी धीरे हो गयी और मंत्री की गाड़ी उसमें टकरा गई। साथ ही पीछे चल रही गाड़ी भी मंत्री जी की गाड़ी में टकरा गई। जिस कारण आगे और पीछे दोनो ओर से मंत्री जी की गाड़ी में टक्कर हुईऔर मंत्री जी के गाड़ी का आगे और पीछे का हिस्सा का भारी नुकसान हो गया। घटना में हमारे अलावे पुलिस लाइन का एसआई मनोज कुमार व संजय मुर्मू भी घायल हुए है जो इलाजरत है । वही स्थानीय पुलिस ने मंत्री को अपनी सुरक्षा में तेलमच्चो ब्रिज स्थित बोकारो बॉर्डर तक पहुचाया व दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सोनारडीह थाना के सुपुर्द किया ।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments