Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विकाश रंजन उर्फ पप्पु सिंह नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टुर्नामेंट 19 अगस्त से झारखण्ड मैदान में, दो दिवसीय दिवारात्री टुर्नामेंट में कुल 32 क्लबों ने इन्ट्री कराई

 


 

धनबाद। धनबाद फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आगामी 19 अगस्त से 20 अगस्त को दो दिवसीय दिवारात्री विकाश रंजन उर्फ पप्पु सिंह नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन झारखण्ड मैदान हीरापुर में होगा। आज सामुदायिक भवन, झारखंड मैदान,हीरापुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आयोजन सचिव विकास साव ने बताया कि दो दिवसीय दिवारात्री टुर्नामेंट में कुल 32 क्लबों ने खेलने हेतु इन्ट्री कराई है। इस टुर्नामेंट के विजेता टीम को 15,000/- रूपये नगद राशि के साथ ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार दिया जायेगा। उपविजेता को 10,000/- रूपये नगद के साथ ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार तथा तीसरे स्थान को 5,000/- रूपये नगद और चौथे स्थान को 3,000/- रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 19 अगस्त सुबह 10 बजे तक है।

इनकी गरिमामय उपस्थिति में होगा कार्यक्रम संपन्न

इस टुर्नामेंट का उद्घाटन  19 अगस्त को शाम 8 बजे होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी होंगे उनके साथ प्रदीप कुमार उप समाहर्ता, प्रशांत लायल अंचल अधिकारी धनबाद एवं दिलीप कुमार जिला खेल पदाधिकारी होंगे। 20 अगस्त  को शाम 7 बजे फाइनल मुकाबला तथा समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दुलू महतो विधायक बाघमारा, पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव, डीएवी स्कूल कोयला नगर, पुर्व पार्षद अंकेश राज, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव रूपेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे ।

ये रहे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से  बबलु ठाकुर, बबलू मिश्रा, अजीत सिन्हा, विकास साव, विकास रंजन उर्फ पप्पु सिंह,  रूपा सिंह, अनिल लाल, सतीश प्रसाद, राजेश केशरी, संतोष यादव, अजय बास्की, छोटू, मोटू रोशन, विमलेश, नितिश, तारकनाथ दास, राकेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, मुकेश, राजू, अक्षय, डिलडिल, प्रमोद यादव, उर्मिला देवी, पीएन बनर्जी  उपस्थित थे।







Post a Comment

0 Comments