Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरटांड़ - धैया मुख्य सड़क पर वाहन चलाने वाले सावधान, सड़क पर है बड़े- बड़े गड्ढे

  

धनबाद। बरटांड़ - धैया मुख्य सड़क पर बन रहा करवट लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। लगभग एक माह से सड़क के बीचों बीच पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे सड़क तो अवरुद्ध हो ही गया है। रोजाना दुर्घटना हो रही है बीती रात भी एक कार गढ्ढे में जा गिरा गनीमत रही ही कार सवार को राहगीरों ने बचा लिया ।

वहीं राहगीरो की मानें तो निर्माण कार्य में लगे लोगों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ।बड़े बड़े गड्ढे तो कर दे रहे हैं पर बैरिकेटिंग के नाम पर ठोस पहल नहीं की जा रही है । जिससे अक्सर दो पहिया वाहन और कभी कभी बड़े वाहन अचानक से  आते हुए गढ्ढे में गिर जा रहे हैं । जिला प्रशासन को इस पर पहल करनी चाहिए ।




Post a Comment

0 Comments