Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा 20 अगस्त को खड़ेश्वरी मंदिर से लेकर भुईफोड़ मंदिर तक निकलेगा विशाल काँवर यात्रा

   


धनबाद। जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 अगस्त को विशाल काँवर यात्रा निकाला जायेगा। यात्रा का शुभारंभ प्रात 6 बजे से स्थानीय खड़ेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर भुईफोड़ मंदिर तक जाएगी। अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य काँवर यात्रा का मुख्य आकर्षण कोलकाता हुगली नदी से मंगाया हुआ गंगाजल होगा। काँवर यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों को यह गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन सावन के इस पवित्र माह में धनबाद में इस तरह का पहली बार काँवर यात्रा का आयोजन कर रहा है। मारवाड़ी सम्मेलन धनबाद शहर के तमाम धर्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ साथ सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं से काँवर यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का भी आग्रह करता है। काँवर यात्रा में कई तरह की झांकियां,बैंड बाजा के साथ साथ  भजनों का भी कार्यक्रम होना निश्चित है। कार्यक्रम के अंत मे सभी काँवर यात्रियों के बीच प्रसाद वितरण भी किया जायेगा। मारवाड़ी सम्मेलन सभी भक्तों से लाल,पिला या सफेद वस्त्र धारण कर एवं काँवर/लोटा उपलब्ध हो तो साथ लाने का भी आग्रह करता है।

ये थे मौजूद 

काँवर यात्रा कार्यक्रम के लिए  दीपक लाड़िया को कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री ललित झुनझुनवाला,दीपक रुइया,अशोक केडिया, संजय सिंघानिया,प्रदीप अग्रवाल कालू, राकेश हेलिवाल,दीपक लाडिया,विकाश अग्रवाल विक्की, दिलीप गोयल,विनय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।





Post a Comment

0 Comments