Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 


Dhanbad। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल,के विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पूरे देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने तिरंगा फहराया। तत्पश्चात विद्यालय के चार सदन पवन, पानी, धरत तथा आकाश सदन के बच्चों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई । प्राचार्य महोदय ने चारों सदनों का निरीक्षण किया इस के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कई सुंदर नृत्य तथा गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत फैंसी ड्रेस ने सबका मन मोह लिया I इस अवसर पर एक्टिव लर्निंग लैब के उद्घाटन समारोह में आयोजित खेल में विजेता बने अभिभावकों को पुरस्कृत भी किया गया I अंत में प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन कहा कि आजादी क्या है -आजादी एक संस्कार है, आजादी सुरक्षा है, आजादी समर्पण है और आजादी अनुशासन है हम सभी को मिलकर इसकी रक्षा करनी होगी I उन्होंने सभी को 77 में गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी और मौके पर पधारे अभिभावक बृंद ने प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में विद्यालय की प्रगति की सराहना की और प्रसन्नता जाहिर की ।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments