Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नई शिक्षा नीति (एन ई पी) 2020 की परिकल्पना को सरकार करता गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल,एक्टिव लर्निंग लैब का उद्घाटन हुआ


Dhanbad। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार  को नई शिक्षा नीति के प्रारूप को साकार करते हुए जूनियर विंग में एक्टिव लर्निंग लैब का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह के द्वारा किया गया।  विद्यालय के शिक्षक बैठक दिवस भी होने के कारण इस अवसर पर अनेकों अभिभावक विद्यालय के प्रांगण में आकर इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने। अभिभावकों के बीच इस अवसर पर कई रोचक खेल का आयोजन किया गया I विजेता अभिभावकों को 15 अगस्त के दिन पुन बुलाकर पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। अभिभावकों के बीच खासा उत्साह देखा गया उन्होंने विद्यालय के इस कार्य की प्रशंसा की और इसे एक सराहनीय कदम बताया प्राचार्य महोदय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहा कि सक्रिय शिक्षण विधियां बच्चों को सोचने, चर्चा करने, निर्माण करने, सीखने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय बनाने के योग्य  बनाता है। कक्षा में छात्र कौशल का अभ्यास करते हैं, समस्याओं को हल करते हैं तथा जटिल प्रश्नों से जूझते हैं एक्टिव लर्निंग लैब का यही उद्देश्य है। बच्चों के इस एक्टिव लर्निंग लैब को समर्पित करते हुए प्रधानाचार्य  ने बच्चों को खेल के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नर्सरी विंग के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी का योगदान सराहनीय रहा।



Post a Comment

0 Comments