Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरूनानक कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में छात्रों ने झारखंडी - पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया जल्द ही पटियाला और जलंधर के कालेजों में भी देंगे अपनी प्रस्तुति

 


Dhanbad। सावन का महीना हर धर्म के लोगों के लिए बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। पंजाब में तीज का त्यौहार सुहागन औरते बोलिया बोल के गिद्दा, भांगड़ा करके मनाती है।  आज गुरूनानक कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल इसकी झलक देखने को मिली। छात्र -छात्राओ द्वारा झारखंडी-पंजाबी संस्कृति के लोक नृत्य जैसे जोहार झारखंड का नृत्य छऊ, पाइका, झुमइर, डोमकच, लहसुआ, झुमता, फगुआ, फिरकल, पांता गिदागिद्दा, जागो, भांगड़ा से मानो पूरा पंजाब झारखण्ड में उतर आया हो। अपने नृत्य से छात्राओं ने सबका खूब मनोरंजन किया। इसका प्रदर्शन छात्र -छात्राओ द्वारा पंजाब में पटियाला और जलंधर के कालेजों एवं युनिवर्सिटी में भी किया जायेगा। 

   अवसर पर पंजाबी समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं ने सावन तीज भी मनाया। महिलाएं अपनी पारंपारिक वेशभूषा में शामिल हुई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ पंजाब के लोकगीत एवं लोकनृत्य भांगड़ा, गिद्धा करके एक-दूसरे को खुशियां बांटी। लोक संस्कृति की छटा से सराबोर मनमोहक लोक नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।  समाप्ति के बाद छोले भटूरे वा खीर का आनंद सभी ने लिया। कार्यक्रम में बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरजीत सिंह ने कहा धनबाद के लिए बहुत ही गर्व की बात है की गुरु नानक कॉलेज के बच्चे पंजाब और जालंधर के प्रतिष्ठित कॉलेज में अपने नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरु नानक कॉलेज, खालसा हाई स्कूल, खालसा मध्य विद्यालय पंजाबी बिरादरी एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

Post a Comment

0 Comments