Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिजली विभाग ने अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ सघन अभियान चलाकर 281 जगहो पर छापामारी किया

 


धनबाद। बिजली विभाग ने शुक्रवार को अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ सघन अभियान चलाया। धनबाद सर्किल एरिया में 281 जगहो पर छापामारी की गई। इस  दौरान 37 लोग अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते पकड़े गए सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। निरसा डिवीजन में सबसे अधिक 147 स्थानो  पर छापामारी हुई। यहां 18 लोगों के खिलाफ केस हुआ। वही, धनबाद डिवीजन में 39, गोविंदपुर डिवीजन में 38 और झरिया डिविजन में 57 जगहो पर छापेमारी की गई।

Post a Comment

0 Comments