धनबाद। अब नवयुग की गंगोत्री से बही ज्ञान की धारा है, हम युग का निर्माण करेंगे, यह संकल्प हमारा है इन महावाक्यों को चरितार्थ करते हुए मानव के अंदर सद्गुणों का विकास करने के लिए धनबाद जिला गायत्री परिवार के द्वारा गुरुदेव का महाअभियान सद्वाक्य लेखन/ दीवार लेखन विगत 2 महीने से नियमित एवं क्रमबद्ध तरीके से धनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घरों के दीवारों एवं पप्रतिष्ठानों में गायत्री परिवार के द्वारा लिखे सद्विचार आसानी से देखे जा सकते हैं यह अभियान लगातार क्रमबद्ध तरीके से चल रहा है। गायत्री परिवार के जिला संयोजक विभूति शरण सिंह ने बताया की समाज में मानवीय मूल्यों में गिरावट को दूर करने के लिए गायत्री परिवार का यह महा अभियान जिले में जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसके द्वारा अच्छी बातों को लोगों के मन मस्तिष्क तक पहुंचाकर एक सभ्य समाज बनाने का प्रयास जारी है।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments