Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस


 
धनबाद: 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुखदेव भोई द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक में झंडोत्तोलन किया गया, तत्पश्चात विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन  भेलाटांड़  में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां बिनोद बिहारी महतो के तस्वीर पर डॉ सुखदेव भोई माल्यार्पण कर एनसीसी गैजेट्स का निरीक्षण किया तत्पश्चात झंडोत्तोलन किया गया , आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत की गई जिसका नेतृत्व विभागाध्यक्ष ताप्ती चक्रवर्ती द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉक्टर हिमांशु शेखर चौधरी द ने किया गया। डॉक्टर भोई में अपने संबोधन में कहा शिक्षकों को अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए, उनके द्वारा समुचित अध्यापन से समाज में शिक्षा की अग्नि प्रज्वलित तथा राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा। स्वर्णिम भारत का निर्माण शिक्षकों के प्रयास से ही संभव है ,विश्वविद्यालय में शीघ्र ही छात्रावास, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के क्वार्टर, प्रत्येक शिक्षकों को लेपटॉप ,पुस्तकालय ऑडिटोरियम आदि का निर्माण कार्य होगा ताकि विश्वविद्यालय सुविधाओं से संपन्न हो सके।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजिस्टर डॉक्टर किशोर कौशल, सुधीनता सिन्हा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सीसीडीसी डॉ अशोक कुमार माजी, फाइनेंशियल ऑफिसर डॉक्टर मुनमुन सरन,  सुमन कुमार वर्णवाल, चेयर पर्सन ऐडमिशन सेल डॉ नविता गुप्ता , नोडल ऑफिसर डॉक्टर सत्यम चटर्जी,  डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉक्टर अजीत कुमार, अजय कुमार सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह , असिस्टेंट रजिस्ट्रार एमडी रिजवा।

Post a Comment

0 Comments