धनबाद। पहले रंगदारी के लिए फोन कर आम लोगों को धमकाने वाले अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेखौफ होकर गोली चला कर चलते बन रहे हैं। शनिवार को पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसाइयो में दहस्त फैलाने की नीयत से बैंक मोड़ सलूजा मोटर में हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। गनीमत रही कि इस फायरिंग में गोली किसी व्यक्ति को नही लगी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल पर्चे में प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने घटना की जिम्मेवारी ली है।
व्यापारियों में दहशत फैलाने की नियत से हुई फायरिंग
ज्ञात हो घटना के कुछ देर पहले ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला उसी रास्ते से गुजरा था, जिस सड़क पर अपराधियों द्वारा गोलियां चलाई गई। अपराधियों ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के समीप सड़क किनारे स्थित दुकानों पर गोलियां चलाई थी। अपराधियों का मंसूबा व्यवसायियों को डरा कर उसने रंगदारी वसूलने के है। वहीं घटना के बाद बैंक मोड़ थाना की पुलिस घटना स्थल से खोखा चुनती नजर आई।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments