धनबाद। राजेन्द्र पार्क,नियर न्यू टाउन हॉल के प्रांगण से राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से मोटरसाईकल राइजिंग तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा राइजिंग चौक से रणधीर वर्मा चौक, पार्क मार्केट हीरापुर, बरमसिया, मनईटांड़, शक्ति मंदिर,धनसार,बैंक मोड़, बेकारबांध, बरटांड बस स्टैंड, मेमको मोड़,गोल बिल्डिंग,बिग बाजार,पुलिस लाइन,cpwd कॉलोनी,हाउसिंग कॉलोनी, मधुलिका मोड़, गांधी चौक, धनबाद क्लब होते हुए राजेन्द्र पार्क करीबन 25 km की यात्रा करके पूरी होगी। इस दौरान देशभक्ति गीत से शहर गुंजायमान दिखेगा।
यात्रा में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए अनिवार्य बातें
हेलमेट अवस्य पहनेंगे। ऊपर का ड्रेस उजले रंग का टीशर्ट रहना चाहिए। पिछले वर्ष की भांति यात्रा शांति ब्यवस्थित ढंग से पूर्ण करना है। यात्रा में शामिल सदस्यों के लिए पूड़ी, सब्जी, जलेबी का नाश्ता की ब्यवस्था राजेन्द्र पार्क में रहेगा। उस दिन का नाश्ता एवं फीड फ़ॉर लाइफ के भोजन दोनो की सम्पूर्ण सेवा राइजिंग की सदस्य सावनी मुखर्जी एवं उनके पिता सोमनाथ मुखर्जी के सौजन्य से होगा।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments