Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता मे भाग लेने झारखंड टीम गुवाहाटी रवाना, खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स हेतु चयनित होने का सुनहरा अवसर

 


धनबाद: आसाम के गुवाहाटी स्थित कर्मवीर नवीन चन्द्र बोरडोलिया इंडोर स्टेडियम में 4 से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाले 7 वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए 90 सदस्यीय झारखंड गतका टीम दो भाग में गुवाहाटी के लिए  रवाना हुई। इसकी जानकारी देते हुए गतका  एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव विद्या ने बताया की आरती कुमारी, राजीव सिंह, पंचम शर्मा एंव पप्पू कुमार की अगुवाई में आसनसोल से लगभग 75 एवं पलामू से सुमित बर्मन के नेतृत्व मे 15 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर  रवाना हुए। 7वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप का उद्घघाटन आसाम के राज्यपाल करेंगें। साथ ही मुख्यमंत्री, भारत सरकार में केबिनेट मंत्री एवं आसाम खेल  के निदेशक भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस चैम्पियनशिप मे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों के लिए खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सुनहरा अवसर रहेगा। झारखंड गतका टीम को गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव हड़ोदिया, कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच की प्राचार्या पुर्निमा सिल,बोकारो एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर  एहसीवर्गीस, पलामु गतका संघ के अध्यक्ष, धनबाद मार्शल आर्ट सेंटर के डायरेक्टर सहित तोराब खान, अरूण कुमार, सुदिप चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, संजय रवानी,अंजली सिंह ने भी अपनी शुभकामनांए दी है।

Post a Comment

0 Comments