Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएससी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ





Dhanbad। शिक्षा प्रणाली में प्रतिबद्धता तथा समर्पण के साथ परिवर्तन की दिशा में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएससी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में धनबाद के विभिन्न विद्यालयों के 61 शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए I समावेशी शिक्षा (इंक्लूसिव एजुकेशन) विषय के अंतर्गत इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीएससी विशेषज्ञ (रिसोर्स पर्सन)  गुंजन मल्होत्रा,  मुकेश श्रीवास्तव, विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर  प्रभात कुमार,  कल्याणी सिन्हा स्थल निदेशक (वेन्यू डायरेक्ट)   सोमा मजूमदार तथा एमएच अंसारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गयाI दो दिन तक चलने वाले इस सीबीपी प्रोग्राम में शिक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परिचर्चा होगीI समावेशी शिक्षा ही विशिष्ट शिक्षा का पूरक है, प्रत्येक बालक को समान शिक्षा का अधिकार मिले इन बिंदुओं पर चर्चा कर शिक्षकों को प्रशिक्षित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैI विद्यालय के प्राचार्य  उमा शंकर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को यह संदेश दिया कि वे अपने शिक्षण तथा अधिगम प्रणाली में समावेशी शिक्षा को समावेशित करें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर सहकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।





Post a Comment

0 Comments