धनबाद। सिंबायोसिस किड्स स्कूल एवम सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल में आजादी का महोत्सव मनाया गया। स्कूल में आजादी के जश्न में शामिल छात्रों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति से सबको मनमोहित कर दिया।
खास बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चों ने महज 8 दिन की तैयारी में शानदार प्रस्तुति से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। इस दौरान नर्सरी से लेकर सातवीं कक्षा तक के बच्चों ने भारतीय संस्कृति और देशभक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया, साथ ही कविता पाठ कर इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।स्कूल की प्राचार्य रीना मंडल ने बच्चे को विस्तारपूर्वक आजादी का मतलब समझाया। मौके पर स्कूल के निदेशक आशीष कुमार मंडल ने झंडा उत्तोलन किया और बच्चे को ढेर सारी शुभकामनाएं दिए।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments