Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया ध्वजारोहण, कहा देश की अस्मिता -अखंडता को बचाना हम सभी का हैं कर्तव्य

 


धनबाद। स्वतंत्रता दिवस पर  जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कालोनी के प्रांगण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने  ध्वजारोहण किया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत गाया गया और  मिठाईयो से सबका मुंह मीठा कराया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे कई क्रंतिकारी हंसते हुए शहीद हो गए। आज उन अमर शहीदों को नमन करने का दिन हैं, उनकी कुर्बानी किसी क कीमत पर बेकार ना जाए ऐसी शपथ हमलोगों को लेनी चाहिए। देश की अस्मिता अखंडता को बचाना हम सभी का कर्तव्य हैं। जिलाध्यक्ष ने झरिया चिल्ड्रेन पार्क और पुटकी में भी झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर पुर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, बीस सुत्री उपाध्यक्ष बजेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, रामगोपाल भुवानिया, योगेन्द्र सिंह योगी,नवनीत नीरज, सतपाल सिंह ब्रोका, शैलेश सिंह, अनवर हुसैन, डेविट सिंह, सुरज कुमार वर्मा, जावेद रजा, रिता अरोड़ा, नवीन सिंह, हरेंद्र शाही, सरफुद्दीन अंसारी,पूर्णेदु सिंह, नवीन पासवान, सेवालाल सोनकर, जयप्रकाश चौहान, डीएन यादव, जियाउल हुसैन , मनोज सिंह, सहित वरिष्ठ कांग्रेसी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता हुए उपस्थित थें।




Post a Comment

0 Comments