Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पाटलीपुत्र अस्पताल एवं मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वधान में आयोजित कैंप में 135 मरीजों को निशुल्क परामर्श दी गई

 


Dhanbad। पाटलीपुत्र अस्पताल एवं मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वधान में अस्पताल परिसर में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ संबंधित कैंप आयोजित किया गया। इसमें शक्ति शाखा के अध्यक्ष ममता अग्रवाल एवं उनकी सदस्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिसमे पाटलीपुत्र अस्पताल के प्रसिद्ध हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर डा निखिल ड्रोलिया एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा साधना वर्मा, डा अर्चना कुमारी एवं डा विदिशा ड्रोलिया उपस्तिथ थे। कुल 135 मरीजों का निशुल्क परामर्श किया गया। जिसमे हड्डी एवं नस रोग के 52 एवं स्त्री रोग के 83 तथा नि:शुल्क ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन एवं केलोस्ट्रोल, की जाँच की गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर में झरिया विधायक  पूर्णिमा नीरज सिंह  ने सभी कर्मचारी एवं चिकिस्तको को बधाई दी।


पाटलीपुत्र हॉस्पिटल धनबाद ही नहीं पुरे देश में अपना नाम रौशन करे ताकि मरीजों को अच्छी स्वस्थ सुविधा धनबाद में भी मिले एवं डा निर्मल ड्रोलिया, डा सतीश चंद्र, डा निखिल ड्रोलिया, डा साधना वर्मा, डा अर्चना कुमारी एवं डा विदिशा ड्रोलिया को शुभकामना दिया। अस्पताल के प्रमुख डा निर्मल ड्रोलिया ने कहा  की अस्पताल के 50 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में पुरे इस वर्ष प्रत्येक माह के 15 तारीख को निशुल्क विभिन्न विभागों चिकित्सा परामर्श तथा जाँच की व्यवस्था रहेगी। एवं स्वर्ण जयंती वर्ष का पांचवा निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पाटलीपुत्र अस्पताल के बिनोद प्रसाद गुप्ता ने किया तथा अस्पताल के राहुल महलोत्रा, राजेश जगनानी, राकेश बर्णवाल, राम बाबू, साकिब हसन, पवन सिंह, देबीलाल कुम्भकार रवि कुमार एवं संघमित्रा सिंघा उपस्तिथ थे।


 


Post a Comment

0 Comments