Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सदर थाना के बाहर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा,मृत गर्भवती महिला के मायके वालों ने जमकर बवाल काटा

 


धनबाद। सदर थाना के बाहर जमकर लात घूंसे चले। मृत गर्भवती महिला के मायके वालों ने जमकर बवाल काटा। थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जैसे ही मृत शिल्पी के ससुराल वालों को बाइक से थाना आते देखा, उसपर महिलाए टूट पड़ी। चप्पलों से उनकी जमकर कुटाई की। इसके बाद पुलिस ने उन महिलाओं से बचा कर उन्हें थाने के अंदर ले गई। इसके बाद भी प्रदर्शन कर रही महिलाओं का गुस्सा शांत नही हुआ। इसके बाद वो अपना गुस्सा उस बाइक पर उतारने लगी जिस बाइक से शिल्पी के ससुराल वाले थाना आए थे। बाइक को भी उन्होंने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।इसके बाद पुलिस ने  मृत महिला के ससुराल वालों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

ससुराल में फंदे से झूलती मिली थी शिल्पी की लाश 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष 2022 में धनबाद के दहुआटांड की रहने वाली शिल्पी साव की विवाह धनबाद के ही जेसी मल्लिक रोड निवासी सुबोध साव से हुआ था। कहा जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा पांच लाख रुपये की दहेज की मांग को शिल्पी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शिल्पी के गर्भवती होने के बाद भी उसके ससुराल वालों का प्रताड़ना कम नही हुआ। इसके बाद आज ससुराल में फंदे से झूलती शिल्पी की लाश मिली। इसके बाद ससुराल वालों ने शिल्पी के शव को अस्पताल में छोड़ कर वहाँ से भाग गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे शिल्पी के मायके वालों ने शव के पोस्टमार्टम के बाद सदर थाना के समक्ष रख कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची दर्जनों महिलाओं ने धनबाद पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। महिलाएं मृतका के ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतका के मायके वालों ने शिल्पी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मृतका के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जबकि एक लाख रुपये उसके ससुराल वालों को दिया भी गया था, लेकिन उनकी प्रताड़ना कम होने का नाम नही ले रहा था।




 



 


 


Post a Comment

0 Comments