Dhanbad। जीजीपीएस में शुक्रवार से चल रहे दो दिवसीय सीबीएसई-सीबीपी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में समावेशी शिक्षा (इंक्लूसिव एजुकेशन) विषय पर रिसोर्स पर्सन गुंजन मल्होत्रा तथा मुकेश श्रीवास्तव ने अपने प्रशिक्षण कौशल से झारखंड तथा बिहार के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए लगभग 60 शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षित किया। प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ऊर्जान्वित होकर समावेशी शिक्षा को समझा तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इसे अपने शिक्षण पद्धति में क्रियान्वित करने की कला सीखी। रिसोर्स पर्सन ने समावेशी शिक्षा का अर्थ समझाते हुए कहा की यह शिक्षा सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है । विद्यालय, संस्थानों में विशिष्ट बालकों के अनुरूप प्रभावशाली वातावरण तैयार किया जाए जिससे सभी विद्यार्थियों को समान शिक्षा मिल सके। समावेशी शिक्षा का कार्य क्षेत्र विशिष्ट बालकों के बीच अपनी पहुंच बनाना है तथा उन्हें अधिगम प्रदान कर सामान्य जीवन यापन हेतु अग्रसर करना है । प्रतिभागियों ने कार्यशाला को भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया I कार्यशाला का समापन वेन्यू डायरेक्टर सोमा मजूमदार ने धन्यवाद प्रस्ताव तथा राष्ट्र गीत के साथ किया I कार्यक्रम में सीनियर कोऑर्डिनेटर प्रभात कुमार, कल्याणी सिन्हा, एमएच अंसारी, शिक्षक शिव कुमार, सौरभ कुमार, तकनीकी शिक्षक गोपाल प्रसाद सिंह तथा अन्य शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा I


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments