Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुराना बाजार में घराना ज्वेलर्स पर अज्ञात अपराधियों ने किया फायरिंग

 


Dhanbad। मंगलवार की देर शाम बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार में घराना ज्वेलर्स के सामने अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर एक बार फिर व्यवसायियों को दहशत में डाल दिया। बताया जाता है कि पुराना बाजार की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक दुकान के सामने पहुंचे।जहां घराना ज्वेलर्स को निशाने पर लेकर फायरिंग किया और फरार हो गए। लोगों का कहना है कि बाइक सवार अपराधी बैंक मोड  भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। व्यवसायी वर्ग फायरिंग की घटना को रंगदारी वसूली से जोड़कर देख रहे हैं।

थम नहीं रही है गोलीबारी की घटनाएं

शहर के व्यवसायियों व कारोबारियों में अपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिष्ठानों के सामने गोलीबारी कर व्यापारी को दहशत में डालकर मोटी रकम वसूलने का धंधा जोरों पर है। जिला पुलिस समय-समय पर अपराधियों को गिरफ्तार कर ऐसे घटनाओं पर अंकुश लगाने का दावा कई बार कर चुकी है, परंतु गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रही है।

Post a Comment

0 Comments