धनबाद। दो और तीन सितंबर को धनबाद में अंतरराष्ट्रीय विहंगम योग समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों के साथ ही 56 देशों के आध्यात्म प्रेमी पहुंचेंगे। लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। सदाफल जी महाराज की 136वीं जयंती पर हो रहे आयोजन पर बुधवार को विहंगम योग संत समाज धनबाद इकाई के संयोजक तान सिंह, झारखंड प्रदेश महामंत्री कमलेश श्रीवास्तव एवं वैदिक पुरोहित चंदन सिंह ने मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स यह जानकारी दी।तान सिंह ने बताया कि योग समारोह का मुख्य आकर्षण विश्व शांति के लिए किया जाने वाला 5101 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ होगा। दो सितंबर को सर्किट हाउस से दोपहर दो बजे से शोभायात्रा निकलेगी। यह सिटी सेंटर, बरटांड़, सीएमआरआइ, मेमको मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंंचेगी।इसी दिन शाम सात बजे से संत विज्ञानदेव जी महाराज का प्रवचन होगा। तीन सितंबर को कुर्मीडीह मैदान में सुबह दस बजे से 5101 कुंडीय वैदिक महायज्ञ शुरू होगा। इसमें धनबाद समेत देश-विदेश के आध्यात्म प्रेमी शामिल होंगे। इसी दिन संध्या सात बजे से सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज का प्रवचन होगा।
सदगुरु सदाफल जी महाराज की 136वीं जयंती पर हो रहा है आयोजन
कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन सदगुरु सदाफल जी महाराज की 136वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है। इसमें आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज एवं संत विज्ञान देव जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित होंगे। दोनों दिन का कार्यक्रम मेगा स्पोटर्स काॅप्लेक्स स्टेडियम हीरक रोड मेमको मोड़ में होगा।
विहंगम योग ईश्वर प्राप्ति का सनातन वैदिक मार्ग है- चंदन सिंह
मौके पर उपस्थित चंदन सिंह ने बताया कि विहंगम योग ईश्वर प्राप्ति का सनातन वैदिक मार्ग है, जिसके बराबर अभ्यास से मनुष्य चारों फलों धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति करता है। संसार के सभी कार्यों को कुशलतापूर्वक कर के अंत में मानव जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करता है। व्याप्त कुरीतियों का नाश करता है। मौके पर जीतन मंडल, रामदरश भारती, मिट्ठू सिंह, संजू देवी उपस्थित थे।
250 कार्यकारिणी सदस्य एवं 150 स्वयंसेवक देंगे अपनी सेवा
व्यवस्थापक वैदिक पुरोहित चंदन सिंह ने बताया कि आगंतुकों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था मेगा स्पोटर्स कांप्लेक्स में ही की गई है। सभी की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आयोजन समिति के 250 कार्यकारिणी सदस्य एवं 150 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन से भी पुलिस की सुविध उपलब्ध रहेगी।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments