Dhanbad। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद महानगर ने अखंड भारत संकल्प दिवस हीरापुर, हरिमंदिर के प्रांगन में मनाया। मुख्य रूप से बैधिक कर्ता झारखंड प्रांत के प्रांत प्रचारक गोपाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति पवन पोद्दार उपस्थित रहे। प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने आज के विषय पर प्रकाश डालते हुये सर्वप्रथम अटल जी की कविता को जीवंत रूप देते हुये दुहराया जिसमें उन्होंने कहा है कि “ दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड ... खोया उसका ध्यान करें। आज वर्तमान परिस्थिति से युवकों को अवगत कराते हुये कहा कि जम्बूद्वीप से इंडिया तक के सफर में भारत का 24 मर्तबा विभाजन हो चुका है। यह संकल्प दिवस उन प्रतिकूल परिस्थितियों से सबक लेने के लिए है। साथ ही उन चुनौतियों से निबटने के लिए सतत प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत माता की संतान हैं। सनातन परम्परा में खण्डित मूर्ति की पूजा नहीं होती है। भारत से विखंडित वे सारे हिस्से भौगोलिक दृष्टिकोण से फिर एक हो या न हो पर एक सांस्कृतिक सूत्र में तो बंध ही सकते हैं। विषय को आगे बढाते हुये आज भी संकल्प मे हम सभी दुहराते है जम्बूदीपे आर्यावर्ते भरतखण्डे .. जैसे श्लोक का वाचन किया। भारत के गौरवमयी अतीत के सांस्कृतिक पृष्ठ के अनेक स्मृतियां इसके अनेक हिस्सों में काल प्रवाह के नीचे दब गई हैं। जिसे खोज कर उसे एकसूत्र में करने की आवश्यकता है। जो ईरान से लेकर फिलीपींस और तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक के क्षेत्र में है। संघ का यह सपना कोरी कल्पना मात्र नहीं है। वरन इस दिशा में निरंतर प्रयास चल रहा है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन महानगर महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख सुमन जी ने किया। वहीं शुरूआत में शाखा कार्यवाह के द्वारा गीत गाया गया । कार्यक्रम मे महानगर संघ चालक नित्यानंद पांडे, महानगर कार्यवाह पंकज सिंह, सह महानगर कार्यवाह राजेंद्र साहू, महानगर विद्यालीन विद्यार्थी प्रमुख सुमन जी , नगर कार्यवाह गौतम जी एवं नगर और महानगर के अनेक कार्यकर्ता के साथ-साथ कॉलेज विद्यार्थी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।


.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments