Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सच्ची आजादी अपने विचारों की होती है ना की बाहरी -समाजसेवी रीना मंडल

   


               आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर विशेष

भारत को आजाद कराने में असंख्य क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और असंख्य लोगों ने अपनी जवानी कुर्बान कर दी। एक लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी हासिल हुई जिसका महत्व आज हर भारतवासी भली-भांति समझ रहे हैं। हम सभी भारतवासी आजादी का त्यौहार इस लिए मनाते हैं क्योंकि यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वज हमारे लिए अपने प्राणों की आहुति दी है और अब हम एक स्वतंत्र भारत में रहते हैं।आज से 70 साल पहले हमारी पुरखों ने हमारी लिए अपना प्राणों की आहुति दी थी यह सोचकर कि हमारी आने वाली नस्लें आजादी का लुत्फ उठा सके। क्या सही मायने में हम आज आजादी पाकर खुश हैं? सत्ता के लालची लोगों ने सत्ता के साथ-साथ देश का बंटवारा करके हमारी आंखों में धूल तो नहीं झौंकी है? सदियों से भेदभाव और बंटवारे की मार झेल रहे हैं। क्या वाकई में आजादी के नाम पर चुने गए लोकतंत्र रूपी मंदिर की खुली हवाओं में सांस लेने का सुकून मिला है? क्या स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के आंगन तक पहुंची है यह पहुंचने की और अग्रसर है? क्या गांव के किनारे व अशिक्षा के अंधियारे में धकेले गये लोगों को हमारे शैक्षिक संस्थानों ,मंदिरों आदि हर सार्वजनिक स्थानों पर समानता के साथ-साथ हमसफर बनकर चलने का विश्वास दिलाकर दिलों में  व्याप्त भेदभाव के भय को दूर कर पाए हैं? जब हमारे आसपास देखते हैं तो ऐसा लगता है कि अभी भी हम गुलामी का जीवन जी रहे हैं जहां तक मुझे लगता है कुछ हद तक हमें आजादी मिल चुकी है लेकिन आज भी हमें हमारे देश में फैले भ्रष्टाचार ,महंगाई , महिलाओं के साथ अत्याचार से आदि से आजादी नहीं मिली है। आज हम देखे तो भारत देश में चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है हम जब भी अपने कामकाज को करवाने के लिए किसी दफ्तर में जाते हैं तो हमसे रिश्वत की मांग की जाती है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा हम जैसे लोग ही देते हैं दफ्तरों के लोग रिश्वत मांगने से पीछे नहीं हटते तो हम रिश्वत दे देते हैं जिससे भ्रष्टाचार देश में तेजी से फैल रहा है। महंगाई भी तेजी से आसमान छू रही है। आज भी हमारे भारत देश में महिलाएं आजादी की सांस नहीं ले पाती है। मेरी नजर में आजादी का महत्व यही है कि हम सभी सुरक्षित हैं और हमारे पास अपने अधिकार हैं हम अपने उन अधिकारों का सदुपयोग करके अपने जीवन को सही ढंग से जी सकते हैं।

                                            जय हिंद जय भारत

                                            


        

Post a Comment

0 Comments