Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटी बैंक यूथ क्लब ने अपने छठे स्थापना दिवस पर सभी सहयोगियों को किया सम्मानित

   


धनबाद। रोटी बैंक यूथ क्लब का स्थापना दिवस चीरागोरा स्थित होटल प्रियांशु में मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, राजीव शर्मा सचिव जीवन सेवा ट्रस्ट और रोटी बैंक के निरंतर सहयोगी मनोज मालाकार के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर  संजय सिकरिया, निशांत सिंह, पाटलिपुत्र हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता के द्वारा सभी सहयोगियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया। रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर  ने बताया कि इस छठे  वर्षगांठ पर उन सभी सहयोगियों को सम्मानित किया जिनके वजह से हम लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण कर रहे हैं  वन लेग डांसर रेखा शर्मा  के द्वारा एक नृत्य कार्यक्रम किया गया जो की हम लोगों के लिए एक सौभाग्य की बात थी साथ ही रोटी बैंक के थीम पर एक थिएटर प्रोग्राम किया गया था जो कि दीपक पंडित और उनके  मित्रों के द्वारा किया गया। धनबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर महापात्रा के द्वारा  केक काटकर कार्यक्रम को समापन किया गया। इस अवसर रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्य गण उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments