Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्रेवाल कॉलोनी सहित झारखंड के कुल 32 जगहों पर आज सुबह से ही ईडी ने की छापेमारी


 

धनबाद। धनबाद के ग्रेवाल कॉलोनी सहित झारखंड के कुल 32 जगहों पर आज सुबह से ही  ईडी की छापेमारी शुरू हो गई । सूत्रों की मानो तो  झारखंड सरकार के एक मंत्री भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्रवाई की जद में है । वैसे जानकार सूत्र बताते हैं कि इसी साल मार्च महीने में की गई आयकर सर्वे के बाद से ही यह संभावना व्यक्त की जा रही थी कि शराब कारोबारी के ठिकानों पर कभी भी छापेमारी हो सकती है । शराब के ठेके में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई के बाद यह चर्चा तेज थी कि झारखंड में भी लपेटे में आ सकता है ।  वैसे आज की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है। 



Post a Comment

0 Comments