Dhanbad: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा, धनबाद जिला के सदस्यों की बैठक स्थानीय गोकुल वेंकट हॉल, झारखंड मैदान, हीरापुर में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम समाज के कुल गुरु बाबा गणिनाथजी की पूजा अर्चना के बाद, सभा की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। इस बैठक में धनबाद जिला के सभी प्रखण्डों के लोग (धनबाद प्रखण्ड, झरिया प्रखण्ड, वाघमारा प्रखंड, तोपचांची, पुटकी, गोविन्दपुर, निरसा, एगयार कुंड, कलिया सोल एवं सिन्दरी) से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर एक धनबाद जिला महासभा के रूप में परिवर्तित होकर सर्वसम्मति से धनबाद जिला के कर्मठ, समाज सेवी, व्यवसायी पुराना बाजार के विशाल कुमार को धनबाद जिला का कार्यकारी जिला अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सैकड़ों लोगो ने ताली बजाकर इसका समर्थन किए। इनकी अगुवायी में समाज विकास की ओर अग्रसर होगा। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य राजकुमार गुप्ता एवं संचालन रामजी प्रसाद ने किया। सभा के अन्त में श्री राजेश गुप्ता (हीरापुर) ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक को सफल बनाने में राहुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता सरायकेला, गोल्डन गुप्ता, मन्टू साव, रविराज मनोज गुप्ता , बीरेन्द्र गुप्ता, बी. के. प्रसाद, निर्भय साहु, रंजीत गुप्ता , मुन्नू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजीत गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments