धनबाद(DHANBAD)। जर्जर सड़क, पानी, बिजली, ट्रैफिक जाम ,स्ट्रीट लाइट, डेंगू महामारी की समस्या को लेकर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया। सांसद पीएन सिंह ने कहा कि पूर्व के वर्षों में जिला प्रशासन दुर्गा पूजा के पहले सभी तैयारियां पूरी कर लेता था वही इस बार लोगों को विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा, हरि पूजा, भैया दूज, छठ पूजा और चित्रगुप्त पूजा सामने है। उसके बावजूद भी धनबाद के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है शहर में अनियमित तरीके से पानी की आपूर्ति हो रही है, बिजली लगातार कट रही है, गंदगी का अंबार लगा हुआ है, शहर में डेंगू फैली हुई है ,स्ट्रीट लाइट खराब पड़ा है ऐसे में जनता पूजा अच्छे तरीके से कैसे मनाएगी। वहीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि आज झरिया और धनबाद में पानी, बिजली, जर्जर सड़क और गया पुल के जाम से लोग हलकान हैं धनबाद में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस को ज्यादा सक्रिय रहना होगा। सुरक्षा व्यवस्था सख्त होनी चाहि। दूसरी ओर नगर निगम लापरवाह बनी हुई है स्ट्रीट लाइट ठीक से काम नहीं कर रहा है। झरिया धनबाद में रोज 8 से 9 घंटा बिजली कट रही है इन्ही मुद्दे को लेकर झरिया के बाद धनबाद में भाजपा ने धरना देकर प्रशासन का ध्यान कराया है।
ये रहे मौजूद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथो में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाएं।जिसमें धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, मानस प्रसून, नितिन भट्ट, नित्यानंद मंडल, तमाल राय समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए ।
0 Comments