Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोजपा (रामविलास ) ने पुर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान की तृतीय श्रद्धांजलि सभा में धनबाद स्टेशन प्रांगण में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग किया

 


Dhanbad। गाँधी सेवा सदन के सभागार में लोजपा (रामविलास ) धनबाद महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में पदम् विभूषण सम्मानित सह पुर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार स्व० रामविलास पासवान  की तृतीय श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित की गई। संचालन वरीय उपाध्यक्ष नागेश्वर पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष रामनन्दन पासवान ने सर्वप्रथम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डीआरएम से माँग करते हुए कहा कि स्व० रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा धनबाद स्टेशन प्रांगण में लगाने का अनुमति प्रदान करें। साथ ही साथ धनबाद महानगर शिष्टमंडल डीआरएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे और कहा कि रामविलास पासवान  का धनबाद की धरती से प्यार था और यहाँ बहुत लोकप्रिय थे। यहाँ के लोगो से काफी लगाव था। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने स्व० रामविलास  को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।


ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश लोजपा के महासचिव सह धनबाद प्रभारी राकेश सिंह प्रदेश सचिव बिहारी लाल चौहान प्रदेश अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ श्रीमती आशा राय, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपमती देवी, प्रदेश सचिव रामसेवक पासवान, एस०एस० प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष नागेश्वर पासवान, युवा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शर्मा, वरीय नेता जितेन्द्र पासवान, डा० जयंत कुमार, संजय चौहान, मलक पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भगवान दास शर्मा, शिव नारायण पासवान, गणेश पासवान, सुखदेव पासवान, जनार्दन ठाकुर, रंजीत पासवान, रंजीत सिंह, राजू वर्मा आदि उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments