धनबाद जिला जनता दल यू० के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने संवादाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता दल यू० के संगठन को मजबुती के लिए पुरी पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में एवं धनबाद लोकसभा क्षेत्रों में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन जनवरी 2024 माह में करेंगी और आने वाला लोकसभा चुनाव में जनता दल यू० धनबाद से उम्मिदवार खड़ा करेगी जिसकी तैयारी जोर-सोर से चल रही है। लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जनता दल यू० संसदीय दल के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राजसभा सांसद खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और पार्टी के सर्वोमान्य नेता एवं बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश जी का कार्यक्रम जनवरी में रॉची में होगा जिसमें धनबाद से दो हजार पार्टी के कार्यकर्त्ता शामिल होगी।
ये रहे मौजूद
इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, हाजी हसीब खॉ, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, कामेश्वर यादव, सकलदेव राय, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, झप्पु डॉ० राजेश राम, राम ईश्वर यादव, दिलीप साव, रंजीत यादव, शशी महतो, अनील यादव, सुरज यादव एवं राम सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments