Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्राफी क्रिकेट के लिए दुर्गा कुमारी मुर्मू का हुआ चयन

 


Dhanbad। सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्राफी क्रिकेट के लिए चुनी गई ईस्ट जोन की टीम में झारखंड के चार खिलाड़यों को स्थान मिला है। इसमें धनबाद की दुर्गा कुमारी मुर्मू भी शामिल है। जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा के अलावा टीम में झारखंड से इंद्राणी, अश्विनी कुमारी, ममता के भी नाम हैं। ईस्ट जोन की टीम अपना पहला मैच शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्ट जोन के विरुद्ध खेलेगी। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बिनय कुमार सिंह समेत धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम बिस्वास एवम अन्य पदाधिकारियों ने दुर्गा कुमारी समेत अन्य खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना देते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।



Post a Comment

0 Comments