Dhanbad। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में “किशोरावस्था शिक्षा” विषय पर दो दिवसीय सीबीएसई. सीबीपी. कार्यशाला सफलता पूर्वक संपन्न हुई। संसाधन व्यक्ति विकास कुमार परिधारिया, चिन्मया विद्यालय, बोकारो और एवं सुभोदीप सरकार, केरला पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर तथा वेन्यू डायरेक्टर सह प्राचार्य उमाशंकर सिंह गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के दिशा निर्देश में चलने वाले इस कार्यशाला के दूसरे दिन में किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा सरोकारों जैसे बुद्धि और विकास, आत्म- अवधारणा और आत्म सम्मान, चिंता और अवसाद, किशोरों के शारीरिक तथा मानसिक पोषण पर चर्चाएं हुई। परिचर्चा में इस ज्वलंत मुद्दे पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कथा विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 50 से अधिक शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार रखें। अनेक गतिविधियों के माध्यम से इन प्रश्नों के हल ढूंढने का प्रयास किए गए कि किशोरावस्था के दौरान आने वाले बदलाव को बच्चों को कब और कैसे बताया जाए। विद्यालय तथा अभिभावक के इसमें क्या भूमिका होनी चाहिए। किशोरों के प्रमुख मुद्दे और चिंताएं क्या है? बालकों को अवसाद से दूर कैसे रखा जाए? स्वस्थ मानसिकता का विकास बच्चों में कैसे किया जाए? इत्यादि।
विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की धारणा को व्यापक रूप से विश्लेषित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने गीत संगीत नृत्य के माध्यम से भी बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का परामर्श दिया। अंत में दोनों प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के प्राचार्य सीपी सिंह ने सबो का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments