मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष और समाजसेवी कृष्णा अग्रवाल ने जिले में गिरती विधि व्यवस्था और अपराध पर लगाम लगाने के लिए गांधीगिरी का रास्ता अख्तियार किया है। वे 30 नवंबर को गांधी सेवा सदन में गांधी जी के प्रतिमा के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इसकी सूचना उन्होंने उपा युक्त और अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय को पत्र भेजकर दे दी है।अपने पत्र में उन्होंने लिखा है की सर्वविदित है की धनबाद में अपराधी बेख़ौफ़ नंगा नाच कर रहे है। पुलिसिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। कोयलांचल में आम और खास सभी लोग भयाक्रांत है। रंगदारी वसूली से त्रस्त कई ऐसे व्यापारी-कारोबारी है जो रंगदारी दे भी रहे है और दहशत का ऐसा आलम है कि मुँह खोलने की हिमाकत भी नही कर पा रहे है। आज स्थिति इतनी भयावह है कि प्रतिदिन कई लोगो को कॉल या संदेश के माध्यम से डराया या धमकाया जा रहा है। शहर के हृदयस्थली बैंकमोड में ऐसे कई दुकानदार है जो दुकान में बैठने से डरते है या परहेज कर रहे है। बैंकमोड रात 10 बजे तक गुलजार रहने वाला मार्केट आज संध्या 08 बजे के बाद ही बंद होने लगता है। भय के कारण ऐसी अराजक स्थिति बनी हुई है कि लोग कह रहे है कि पुलिसिया विफलता न भूतो थी और न ही भविष्यति होगी।
विडम्बना यह है कि जो जनता के नुमाइंदे है उनका विरोध सिर्फ और सिर्फ बयान देने तक ही रह गया। जिस तेवर ओर संघर्ष की अपेक्षा विपक्षीय राजनीति दलों (भाजपा) से थी वो रहस्यमय रूप सिर्फ प्रतीकात्मक विरोध तक ही सिमट कर रह गया।विपक्षी पार्टीयों (भाजपा) के लिए धनबाद का यह ज्वलंत मुद्दा एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने का एक स्वर्णिम अवसर था। उनकी रहस्यमय मौन मेरे जैसे संवेदनशील कार्यकर्ता के हृदय को कचोटती है इसीलिए सत्याग्रह आंदोलन करने को विवश हुआ। मैं आगामी 30 नवम्बर 2023 दिन गुरुवार को गाँधी सेवा सदन स्थित महात्मा गाँधी जी की मूर्ति के समीप अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ रहा हूँ और मेरा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक सरकार एवं स्थानीय प्रशासन धनबाद की शांतिप्रिय अमन चैन पसंद व्यापारी,कारोबारी एवं जनता को सुरक्षा की पूर्ण गारन्टी सुनिश्चित न करें।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments